37 साल पुराने मुकदमे में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

37 साल पुराने मुकदमे में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)। पिपरी थाने की पुलिस ने 37 वर्ष पुराने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे एक वांछित वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

rajeshswari

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पिपरी के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 37 साल से फरार चल रहे अभियुक्त अभय राज सिंह पुत्र मुकुल सिंह, निवासी विजयपुर, थाना विन्ध्यांचल, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 54 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के खिलाफ थाना पिपरी में अपराध संख्या 16/1988, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जो बाद में न्यायालय में मुकदमा संख्या 949/2005 के रूप में लंबित रहा। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा धारा 82/83 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत उद्घोषणा और कुर्की का आदेश भी जारी किया गया था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद गोंड, हेड कांस्टेबल किशन यादव और कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *