साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, पुलिस ने लौटाए 1.22 लाख रुपये

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, पुलिस ने लौटाए 1.22 लाख रुपये

सोनभद्र के चोपन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पूरी धनराशि खाते में वापस

सोनभद्र (जनवार्ता)। जिले की चोपन थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस दिला दी। पुलिस की तत्परता से ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में 1,22,631 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जमुअल, थाना जुगैल निवासी संत कुमार पुत्र ईश्वर प्रसाद के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने छलपूर्वक 1 लाख 22 हजार 631 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने तेजी से कार्रवाई की। साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने तकनीकी विश्लेषण के साथ संबंधित बैंक एवं संस्थाओं से ई-मेल के माध्यम से समन्वय स्थापित किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी की गई पूरी धनराशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। इस सफलता में साइबर हेल्प डेस्क की महिला कांस्टेबल प्राची शुक्ला एवं महिला कांस्टेबल शैलजा सिंध की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की सलाह
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर स्वयं को बैंक अधिकारी बताने वाले व्यक्ति पर भरोसा न करें। किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने या ऐप डाउनलोड करने से बचें। बैंक संबंधी कार्य केवल आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या शाखा के माध्यम से ही करें। साथ ही मोबाइल और ई-मेल पर आने वाले ट्रांजेक्शन अलर्ट नियमित रूप से जांचते रहें।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in⁠� पर शिकायत दर्ज कराएं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सोनभद्र में आमने-सामने बाइक टक्कर, तीन की मौत, दो घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *