भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर, 6 अप्रैल को स्थापना दिवस की तैयारी

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर, 6 अप्रैल को स्थापना दिवस की तैयारी

सोनभद्र (जनवार्ता)! भाजपा किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया।

rajeshswari

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी के कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष नारसिंह पटेल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे उपस्थित रहे। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक मजबूती लाने पर जोर दिया गया।

बैठक का संचालन पूर्व जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप तिवारी ने किया। सर्वसम्मति से आगामी 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इसके लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया।

मुख्य अतिथि ओमप्रकाश दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ “मिशन 2027” का आगाज करेंगे।

बैठक में पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला मंत्री अभय दुबे, मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, पूर्व महामंत्री विनय श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल एवं अचल सेठ सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   ज्ञानवापी मामले की अगली सुनवाई 3 को
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *