मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर घायल, दुद्धी पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर घायल, दुद्धी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में 25,000 हजार का इनामी गैंगस्टर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हथियार व अन्य सामान बरामद किया।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस को यह सफलता बीती रात को मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अमवार तिराहा पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान विंढमगंज की ओर से आ रहा संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा।

पीछा करने पर ग्राम खजुरी के पास रेलवे अंडरपास के समीप उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी सूरज कुमार (22) के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत सीएचसी दुद्धी भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और उस पर 25,000 हजार का इनाम घोषित था। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, कारतूस, मोबाइल, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   रेल सुविधाओं को लेकर सांसद छोटेलाल सिंह ने उठाई क्षेत्र की समस्याएं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *