गोठानी में भीषण सड़क हादसा, ऑटो सवार युवक की मौत, बाइक चालक गंभीर

गोठानी में भीषण सड़क हादसा, ऑटो सवार युवक की मौत, बाइक चालक गंभीर

सोनभद्र (जनवार्ता)। जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी इलाके में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

rajeshswari

मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक अमरजीत ने बताया कि सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में उनका ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में ऑटो सवार युवक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया और कुछ दूरी तक घिसटता चला गया। इस भीषण टक्कर से युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चनौली निवासी गुलाब मनबोध (19) के रूप में हुई है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को एम्बुलेंस से सीएचसी चोपन पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, दो क्विंटल माल बरामद, एक गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *