रामगढ़ बाजार हत्या कांड का खुलासा, मानसिक विक्षिप्त की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ बाजार हत्या कांड का खुलासा, मानसिक विक्षिप्त की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की नृशंस हत्या के मामले में पंन्नूगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब दो सप्ताह पूर्व हुई इस सनसनीखेज वारदात का अनावरण करते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कांच का टुकड़ा सहित खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक घटना बीते 27/28 जनवरी की रात की है, जब रामगढ़ बाजार में भीख मांगकर जीवनयापन करने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त मंगरू (35) की अज्ञात हमलावर ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। मंगरू अक्सर सड़क किनारे सो जाया करता था। मामले में ग्राम चौकीदार की तहरीर पर थाना पन्नूगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी राज सोनकर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने लगातार चेकिंग और सुरागरसी की। इसी क्रम में मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर करवनिया नहर मझिगाईं पुलिया के पास से विकाश कुमार उर्फ विक्की (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह चोरी की नीयत से रात में मंगरू के पास पहुंचा था। जेब से पैसे निकालते समय मंगरू के जाग जाने और पकड़ लेने पर घबराकर उसने कांच के टुकड़े से गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित कांच का टुकड़ा, जैकेट, पैंट, जूते और एक झोला बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   क्षत-विक्षत हाल में पाया गया ट्रेलर चालक का शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *