सोनभद्र कोडीन कफ सिरप के मुख्य आरोपी का पिता कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सोनभद्र कोडीन कफ सिरप के मुख्य आरोपी का पिता कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सोनभद्र/कोलकाता। जहरीली कोडीन युक्त कफ सिरप से प्रदेश में अब तक 18 से अधिक लोगों की मौत के मामले में सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को पुलिस ने रविवार देर रात कोलकाता अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

rajeshswari

भोला प्रसाद फरारी के दौरान कोलकाता से दुबई भागने की फिराक में था। उसके पास से दुबई का टिकट और पासपोर्ट बरामद हुआ है। सोनभद्र पुलिस की एक विशेष टीम पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। सूचना मिलते ही टीम ने कोलकाता पुलिस के साथ मिलकर एयरपोर्ट पर दबिश देकर उसे धर दबोचा।

गौरतलब है कि शुभम जायसवाल की दवा कंपनी पिछले काफी समय से बिना लाइसेंस के कोडीन युक्त कफ सिरप बना रही थी। यह सिरप उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में भी सप्लाई की जा रही थी। जांच में पता चला है कि सिरप में कोडीन की मात्रा निर्धारित मानक से कई गुना अधिक थी, जिसके कारण इसका सेवन करने वालों की मौत हो रही थी।

मामले में अब तक शुभम जायसवाल समेत 7 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। भोला प्रसाद पर कंपनी में सक्रिय भूमिका निभाने और बेटे को बचाने की कोशिश करने का आरोप है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया जा रहा है, जहां पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस का दावा है कि भोला प्रसाद की गिरफ्तारी से मामले के कई और राज खुलेंगे तथा अवैध दवा कारोबार का पूरा नेटवर्क बेनकाब हो सकेगा।

इसे भी पढ़े   Navratri  kanya pujan 2023 : नवरात्री कन्या पूजन में रखें विशेष ध्यान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *