सोनभद्र : सड़क हादसे में पूर्व प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों की मौत

सोनभद्र : सड़क हादसे में पूर्व प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों की मौत

सोनभद्र । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हिंदुआरी चौकी के समीप रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज, मधुपुर के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह, उनके सगे भाई कमल सिंह और रिश्तेदार प्रेम मौर्य शामिल हैं।

rajeshswari

तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर राबर्ट्सगंज में किसी निमंत्रण  से लौट रहे थे। हिंदुआरी तिराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सोनभद्र मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीओ रणधीर मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना हिंदुआरी चौकी के तिराहे पर हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है। ट्रक चालक के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, पुलिस जांच कर रही है।

दयाशंकर सिंह शिक्षा जगत में काफी सम्मानित थे और लंबे समय तक श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहे। उनकी अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा मातम छाया हुआ है।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री के काफिला ने एंबुलेंस को पास देकर रवाना किया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *