बलिया के सिसवार कला में गूंजेगा वैदिक मंत्रोच्चार, भिखारी बाबा कराएंगे विराट रुद्र महायज्ञ

बलिया के सिसवार कला में गूंजेगा वैदिक मंत्रोच्चार, भिखारी बाबा कराएंगे विराट रुद्र महायज्ञ

सोनभद्र (जनवार्ता)! बलिया जनपद के रसड़ा तहसील स्थित सिसवार कला गांव में इस वर्ष भव्य आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। सोनभद्र के प्रसिद्ध संत भिखारी बाबा के सानिध्य में यहां विराट रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 फीट ऊंचे धर्मध्वज की स्थापना से हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया है।

rajeshswari

आयोजन समिति के अनुसार 19 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद कलश स्थापना के साथ ही यज्ञ विधिवत प्रारंभ होगा। 20 अप्रैल को वेदी पूजन एवं जलाधिवास, 21 अप्रैल को विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों का अभिषेक कार्यक्रम आयोजित होगा। 22 अप्रैल को मूर्तियों का श्रृंगार और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो आकर्षण का केंद्र रहेगी।
23 अप्रैल को मुख्य अनुष्ठान के तहत मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, हवन-पूजन और यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न होगी। अंतिम दिन श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

इस महायज्ञ का संचालन भिखारी बाबा, जंगली दास एवं रमाशंकर गिरी जी महाराज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मुख्य यजमान जनार्दन सिंह व विनोद सिंह हैं, जबकि आचार्य मंटू पांडेय द्वारा वैदिक विधि से धर्मध्वज स्थापित किया गया है। मुख्य पुरोहित राजकिशोर दास जी महाराज प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे।

इसके साथ ही प्रतिदिन सायंकाल अयोध्या से पधारे आचार्य राघवेंद्र जी द्वारा कथा का आयोजन भी किया जाएगा। प्रधान सेवक सुबोध जी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में आबकारी टीम की छापेमारी, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *