मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक

सोनभद्र (जनवार्ता)। विंध्याचल मंडल के आयुक्त राजेश प्रकाश ने शनिवार को सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण -2026 (एसआईआर) पर महत्वपूर्ण बैठक की। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर हो रहे इस पुनरीक्षण में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

rajeshswari

गलत वोट पर सख्ती-


मंडलायुक्त ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ/एईआरओ) को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्थिति में गलत मतदाता का नाम नहीं जुड़ना चाहिए और कोई पात्र मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। लापरवाही बरतने वालों को सख्त चेतावनी दी गई तथा कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का आदेश जारी किया गया।

जिलाधिकारी की सराहना-


बैठक में सोनभद्र जनपद में एसआईआर कार्य की प्रगति को सराहनीय बताते हुए मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी की प्रशंसा की। हालांकि नो-मैपिंग कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।

राजनीतिक दलों की शिकायतें-


राजनीतिक दलों ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा फॉर्म वितरण एवं संग्रहण में आ रही कठिनाइयों, विशेषकर औद्योगिक इकाइयों और श्रमिक कॉलोनियों में, की शिकायत की। मंडलायुक्त ने औद्योगिक इकाइयों से पूर्ण सहयोग का आह्वान किया ताकि श्रमिकों के नाम मतदाता सूची में आसानी से जुड़ सकें।

शीघ्र नियुक्ति के निर्देश-


मंडलायुक्त ने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की शीघ्र नियुक्ति तथा नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वर्तमान में बीएलओ बैठक फोटो अपलोड, एएसडी वोटर सत्यापन सहित अन्य कार्य तेजी से चल रहे हैं। आयोग ने 26 दिसंबर तक पूरा कार्य संपन्न करने की समयसीमा तय की है।

इसे भी पढ़े   ज्वेलरी लूटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल, पिस्टल व लाखों के जेवरात बरामद

बैठक में भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *