बीजेपी के पूर्व एमएलसी के बंगले से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद,मिट्टी में दबी थी लाश

बीजेपी के पूर्व एमएलसी के बंगले से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद,मिट्टी में दबी थी लाश

मुम्बई। महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में बीजेपी के पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) के बंद बंगले के पीछे महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पूर्व एमएलसी कांता नलवाडे के परिवार के सदस्यों को बंगले के परिसर की सफाई के दौरान शव मिला। परिवार के सदस्य कभी-कभार ही इस बंगले में रहने के लिए आते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “बंगले के पिछले हिस्से में एक महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ क्षत-विक्षत शव मिला है। परिवार के सदस्य जब शुक्रवार को सफाई करने के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें यह शव दिखाई दिया।”

rajeshswari

तुरंत पुलिस को किया गया सूचित
उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव की पहचान की जा रही है। सतारा जिले के पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने कहा, “हमने बंगला परिसर से एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। हम इस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “जल्द की शव की पहचान कर ली जाएगी। मामले की जांच जारी है।”

इसे भी पढ़े   लखनऊ में गंभीर मरीजों की सेवा में लगा अपना घर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *