प्रतापगढ़ : मंदिर दर्शन जाते युवक पर घात लगाकर हमला

प्रतापगढ़ : मंदिर दर्शन जाते युवक पर घात लगाकर हमला

प्रतापगढ़  । जिले के अंतू कोतवाली क्षेत्र में रेबी रजानीपुर गांव के पास एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घात लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब पीड़ित मंदिर दर्शन करने जा रहा था।

rajeshswari

युवक की पहचान पंकज शुक्ला निवासी डुहियामहमदापुर के रूप में हुई है। वह अपने गांव के प्रधान के साथ बाइक पर मंदिर जा रहा था। रेबी रजानीपुर गांव के निकट रास्ते में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया और गोलियों की बौछार कर दी। गोली लगने से पंकज शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रधान बाल-बाल बच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि यह वारदात पुरानी रंजिश के कारण अंजाम दी गई।

सूचना मिलते ही अंतू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है और फरार बदमाशों की तलाश में छानबीन की जा रही है।

एसपी दीपक भूकर स्वयं मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। पुलिस पुरानी रंजिश के पहलुओं की गहन छानबीन कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। आगे की जानकारी पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद सामने आएगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम के निर्माण के लिए शासन ने दिखाई हरी झंडी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *