महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

मुंबई (जनवार्ता)। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत में दानवीर कर्ण की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर (68) का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई स्थित पवन हंस श्मशानभूमि में किया जाएगा।

rajeshswari

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की और लिखा कि गहरे शोक के साथ हम सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और CINTAA के पूर्व माननीय महासचिव श्री पंकज धीर जी का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया।

पंकज धीर के निधन से कुछ घंटे पहले उनके बेटे और अभिनेता निकितिन धीर ने इंस्टाग्राम पर जिंदगी को लेकर एक भावुक संदेश लिखा था, जिसे अब लोग उनके पिता के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में देख रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि महाभारत में शुरुआत में पंकज धीर को अर्जुन की भूमिका ऑफर की गई थी। उन्होंने इसके लिए ऑडिशन भी दिया था लेकिन कुछ दृश्यों में महिला वेशभूषा और मूंछें मुंडवाने की शर्त पर उन्होंने यह किरदार ठुकरा दिया। बाद में मेकर्स ने उन्हें कर्ण का रोल दिया और उन्होंने तुरंत हामी भर दी।

एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि महाभारत की शूटिंग के दौरान युद्ध के दृश्य में उनकी आंख में तीर लग गया था, जिसके बाद सर्जरी करानी पड़ी थी। असली हथियारों के इस्तेमाल के कारण कई कलाकारों को चोटें भी आई थीं।

टीवी के अलावा उन्होंने चंद्रकांता, युग, द ग्रेट मराठा और बढ़ो बहू जैसे शोज़ में काम किया। वहीं फिल्मों में वे आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी फिल्मों में नज़र आए।

इसे भी पढ़े   वसंत कन्या महाविद्यालय में चलचित्र प्रदर्शन व कार्यशाला का आयोजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *