वाराणसी में बस्ती के दो युवकों का अपहरण, फिरौती कॉल के बाद पुलिस ने घंटों में किया रेस्क्यू

वाराणसी में बस्ती के दो युवकों का अपहरण, फिरौती कॉल के बाद पुलिस ने घंटों में किया रेस्क्यू

गोइठहां के रेस्टोरेंट से सकुशल बरामदगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

बस्ती, (जनवार्ता)
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के दो युवकों के वाराणसी में अपहरण और फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान अपहरण में शामिल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, अनय उपाध्याय (19) अपने मित्र दिव्यांशु उर्फ राहुल उपाध्याय (17) के साथ 8 अप्रैल को वाराणसी घूमने गया था। 9 अप्रैल को कुछ बदमाशों ने दोनों को बंधक बना लिया और उनके परिजनों से फोन पर फिरौती मांगनी शुरू कर दी।

rajeshswari


सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम को वाराणसी रवाना किया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस टीम ने गोइठहां चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।


पीड़ित युवक के पिता मनोज कुमार उपाध्याय ने बेटे की सुरक्षित वापसी पर राहत जताते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, डीजीपी और बस्ती पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता और सक्रियता से उनके बेटे की जान बच सकी।
इस सफल कार्रवाई के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की।

इसे भी पढ़े   सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर बीएचयू में पहले नियमितीकरण, फिर भर्ती की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *