नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख की ठगी

दलित बुजुर्ग से रुपये लेकर धमकी देने का आरोप, दो पर केस

आज़मगढ़, (जनवार्ता)।
जिले में विद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कंधरापुर थाना पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दलित बुजुर्ग से करीब 1.60 लाख रुपये लेने के बाद न नौकरी दिलाई गई और न ही रुपये लौटाए गए।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोल्हापुर निवासी 65 वर्षीय धर्मनाथ ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि दिलीप शंकर ने विद्यालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सीमा पांडेय के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में करीब 1.50 लाख रुपये बैंक खाते में जमा कराए। बाद में नियुक्ति में देरी का हवाला देकर 10 हजार रुपये और ले लिए गए।

rajeshswari


काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी न मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।


पहले पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट के आदेश पर पुलिस ने धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   आजमगढ़ में पिकअप की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत, चचेरी बहन व भाई गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *