मकान में घुसा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों ने पकड़कर तालाब में छोड़ा
वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के रमईपट्टी गांव में शनिवार देर रात एक मकान में विशालकाय अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। नेशनल हाईवे किनारे आरटीओ कार्यालय के पास स्थित मकान में अजगर दिखाई देने की सूचना पर पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ लिया और गांव से दूर स्थित तालाब के पास छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार रमईपट्टी निवासी अशोक पटेल के घर में देर रात अजगर दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसे पकड़ लिया। बरसात के मौसम में आबादी वाले क्षेत्र में अजगर निकलने की घटना से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अभय नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचने तक ग्रामीण अजगर को पकड़कर वहां से ले जा चुके थे। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि अजगर को दूसरी जगह छोड़ दिया गया है।

