सौतेली मां ने 3 साल के मासूम की ली जानआरोपी बोली पति को सिखाना चाहती थी सबक

सौतेली मां ने 3 साल के मासूम की ली जानआरोपी बोली पति को सिखाना चाहती थी सबक

गोरखपुर  (जनवार्ता)। बिजहरा गांव में एक सौतेली मां ने मात्र तीन साल की मासूम बेटी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। एक महीने पहले दूसरी शादी करने वाली पूजा (35) ने पति त्रिवेणी मौर्य की पहली पत्नी से जन्मी बेटी अदिति को कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, त्रिवेणी मौर्य (40) की पहली पत्नी लक्ष्मी की दो साल पहले मौत हो गई थी। उनके एक बेटी अदिति थी। एक महीने पहले त्रिवेणी ने पूजा से दूसरी शादी की। शादी के बाद से पूजा को पति का अपनी बेटी से अत्यधिक स्नेह बर्दाश्त नहीं हो रहा था। रात में तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे। त्रिवेणी पेशाब करने घर से बाहर निकले। इसी दौरान पूजा ने सोती हुई अदिति को बिस्तर से जमीन पर पटका और पास रखी कुल्हाड़ी से उसके गले पर जोरदार वार किया। वार इतना भीषण था कि बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया और कमरा खून से लथपथ हो गया।

लौटते ही त्रिवेणी ने यह भयावह नजारा देखा और चीख मार दी। पूजा कमरे से भागी, लेकिन ग्रामीणों और पति ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांधकर पिपराइच थाने को सौंप दिया।

पूजा ने पुलिस को दिए बयान में कहा, “पति बेटी को बहुत ज्यादा प्यार करते थे, इसलिए मैंने उसे सबक सिखाना चाहा।” त्रिवेणी ने रोते हुए बताया, “मैं बाहर गया था, लौटा तो बेटी का सिर अलग पड़ा था। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कोई मासूम बच्ची के साथ ऐसा कर सकता है।”

इसे भी पढ़े   बीजेपी के लिए मुसीबत बनती जा रही कंगना रनौत,पार्टी को किया असहज

पिपराइच थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिल सके।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *