केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जताया शोक

केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जताया शोक

भारत सरकार के शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान देर शाम तमिलसंगमम कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय पिछड़ावर्ग आयोग के पूर्व सदस्य व पूर्व महापौर कौशलेन्द्र सिंह पटेल के घर पहुंच कर उनके दिवंगत पिता जी स्व• राजबली सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके परिवारजन से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया|
उन्होने कहा की कौशलेन्द्र जी विद्यार्थी परिषद व युवा मोर्चा के समय से मेरे साथी हैं|
चुंकि लम्बे समय से पारिवारिक जुडाव रहा है इसलिए मुझे इस सूचना ने द्रवित किया , लेकिन विधि के विधान के सामने नतमस्तक होना पड़ता है|
मेरी हार्दिक शोक संवेदनाएं आप के व परिवार के साथ है|
कौशलेन्द्र पटेल ने शिक्षामंत्री से आभार व्यक्त करते हुए कहा की दुख कि इस घड़ी में आप का आगमन मेरे व परिवार के लिए संबल है|

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी : संत नगर कॉलोनी, पाल बस्ती में नगर निगम की तानाशाही के खिलाफ उबला जनाक्रोश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *