धनंजय कुमार सिंह बने यूपी कोऑपरेटिव यूनियन के निदेशक

धनंजय कुमार सिंह बने यूपी कोऑपरेटिव यूनियन के निदेशक

• संचालक मंडल के चुनाव में शिवेंद्र सिंह अध्यक्ष, ब्रिज किशोर गुप्ता उपाध्यक्ष निर्वाचित

वाराणसी (जनवार्ता)। 28 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के संचालक मंडल के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चुनाव परिणाम के अनुसार, गोरखपुर के शिवेंद्र सिंह को अध्यक्ष तथा हमीरपुर के ब्रिज किशोर गुप्ता को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं, वाराणसी के धनंजय कुमार सिंह को भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के लिए प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है।
धनंजय कुमार सिंह इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक रह चुके हैं। वर्तमान में वे भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

rajeshswari

नए पदाधिकारियों के चयन पर सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसीः नमो घाट पर तमिल संगमम में सीएम सुरक्षा में बड़ी  चूक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *