एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने संदीप कुमार सिंह

एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने संदीप कुमार सिंह

पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) जिला वाराणसी के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव में संविदा कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया। सर्वसम्मति से संदीप कुमार सिंह को संघ का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन की घोषणा के बाद कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।

rajeshswari

निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार मनीष मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह और धर्मेन्द्र कुमार यादव को उपाध्यक्ष, आमिर खान को संगठन मंत्री तथा डॉ. सौरभ कुमार सिंह को महामंत्री चुना गया। नितेश कुमार चौबे को कोषाध्यक्ष और प्रकाश श्रीवास्तव को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।

वहीं कमल कान्त तिवारी और अली खान को सचिव, विनय मिश्रा और डॉ. गीता यादव को संयुक्त सचिव, रमेश यादव को विधिक सलाहकार तथा रजनी कुमार दुबे को सहायक महामंत्री बनाया गया। दिनेश सेन को मीडिया/सोशल मीडिया प्रभारी और अभिषेक कुमार सिंह को प्रचार-प्रसार मंत्री चुना गया।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह और महामंत्री डॉ. सौरभ कुमार सिंह समेत सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संघर्षरत रहने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की एकजुटता के साथ संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

इसे भी पढ़े   लखनऊ : गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिला युवती का कटा-बटा शव, सिर गायब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *