श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी से की वार्ता
वाराणसी (जनवार्ता) । जक्खिनी पुलिस चौकी क्षेत्र के मरुई गांव निवासी श्रेया उपाध्याय की हत्या के बाद सोमवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल उनके घर पहुंचे। उन्होंने मृतका के पिता सुनील उपाध्याय और माता रीता उपाध्याय से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की।


इस दौरान पीड़ित परिवार ने आरोपी विवेक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द न्याय दिलाने की मांग विधायक के सामने रखी। विधायक ने परिजनों को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मोबाइल फोन के माध्यम से डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान से वार्ता की और मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा।
इस दौरान प्रदेश सचिव सियाराम पटेल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, युवा मंच जिलाध्यक्ष मानस सिंह, जिला महासचिव महेंद्र पटेल, जिला महासचिव राजकुमार कश्यप, जोन अध्यक्ष राम प्रकाश पटेल, जिला महासचिव श्यामबली पटेल, रामनारायण बिंद, गोविंद पटेल और विनोद पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

