खान सर के खिलाफ यूपी की युवती ने पटना थाने में दी शिकायत

खान सर के खिलाफ यूपी की युवती ने पटना थाने में दी शिकायत

धमकी मिलने का लगाया आरोप

पटना । चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर से जुड़ा मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश की एक युवती ने पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक एवं शिक्षक खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसे लंबे समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, युवती रविवार देर रात पीरबहोर थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीरबहोर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि युवती का बयान लिया जा रहा है। उसके मुताबिक धमकी मिलने की बात पुरानी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि शनिवार शाम एक व्यक्ति की ओर से थाने में आवेदन दिया गया था। आवेदन की जांच के दौरान पुलिस को मामला एक कोचिंग संचालक और युवती से संबंधित होने की जानकारी मिली। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस युवती की पहचान सार्वजनिक नहीं कर रही है।

खान सर की टीम ने आरोपों को बताया छवि खराब करने की कोशिश

उधर, खान सर की टीम ने मीडिया को दिए बयान में युवती के आरोपों को उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया है। टीम का कहना है कि शिकायत कहां और किस वजह से दी गई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। टीम ने आरोप लगाया कि खान सर को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। युवती के आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

इसे भी पढ़े   काशी-तमिल संगमम 4.0 के तहत फेस पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *