वाराणसी में भोजपुरी फिल्म ‘घायल आशिक’ का भव्य शुभ मुहूर्त,पारिवारिक मनोरंजन का दिखेगा रंग

वाराणसी में भोजपुरी फिल्म ‘घायल आशिक’ का भव्य शुभ मुहूर्त,पारिवारिक मनोरंजन का दिखेगा रंग

वाराणसी (जनवार्ता)। भोजपुरी सिनेमा की नई फिल्म ‘घायल आशिक’ का भव्य शुभ मुहूर्त वाराणसी में किया गया। फिल्म के निर्माता अजय कुमार निरहुआ ने बताया कि सावन माह के अंतिम चरण में फिल्म के शुभ मुहूर्त का आयोजन करने की तैयारी थी,जिसके तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ‘घायल आशिक’ को पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। फिल्म में मां और परिवार के भावनात्मक रिश्तों को प्रमुखता दी गई है।

rajeshswari

निर्माता ने बताया कि फिल्म में अश्लीलता को कोई स्थान नहीं दिया गया है। फिल्म में पारिवारिक भावनाओं के साथ भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा,ताकि हर वर्ग के दर्शक इसे पसंद कर सकें। फिल्म के निर्देशक अनिल कमल चौहान ने बताया कि ‘घायल आशिक’ में रानी मिश्रा बतौर अभिनेत्री और ठाकुर हर्षित सिंह बतौर अभिनेता और दूसरा एक्टर प्रत्यूष आर सराफ नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म भोजपुरी जगत में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होगी। यह फिल्म पारिवारिक ड्रामा के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगी। निर्देशक के अनुसार फिल्म की कहानी में कॉलेज जीवन से लेकर परिवार तक के विभिन्न पहलुओं और ड्रामा को शामिल किया गया है। भावनात्मक रिश्तों,सामाजिक सरोकारों और मनोरंजन का संतुलित मिश्रण फिल्म को खास बनाने का प्रयास किया गया है। निर्माता-निर्देशक ने उम्मीद जताई कि ‘घायल आशिक’ भोजपुरी दर्शकों को पसंद आएगी और फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिल्म को दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।

इसे भी पढ़े   सारनाथ थाने में तैनात दरोगा दुर्गेश सिंह की हृदयाघात से मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *