सावन के अंतिम सोमवार पर श्री विश्वनाथ आश्रम में हुआ भव्य श्रृंगार, 10 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सावन के अंतिम सोमवार पर श्री विश्वनाथ आश्रम में हुआ भव्य श्रृंगार, 10 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

वाराणसी (जनवार्ता)। गिलट बाजार स्थित बाबा विश्वनाथ के अतिप्राचीन श्री विश्वनाथ आश्रम में सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर बाबा विश्वनाथ का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

rajeshswari


श्री विश्वनाथ आश्रम भंडारा समिति के अध्यक्ष एवं व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ‘डीडी’ ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को यह आयोजन विगत कई वर्षों से जनता एवं भक्तों के सहयोग से लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे बाबा विश्वनाथ के रुद्राभिषेक से हुई। इसके बाद दोपहर दो बजे 51 बटुकों को प्रसाद ग्रहण कराया गया।


शाम छह बजे गंगा आरती के साथ डमरू वादन किया गया। इसके बाद शाम सात बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं समेत क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्री विश्वनाथ आश्रम में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक एवं सेवा कार्य भक्तों और श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न होते हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।

इसे भी पढ़े   चंदौली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *