शृंगेरी शंकराचार्य मठ में करपात्री जी महाराज का 119वां आविर्भाव महोत्सव

शृंगेरी शंकराचार्य मठ में करपात्री जी महाराज का 119वां आविर्भाव महोत्सव

वाराणसी (जनवार्ता)। शृंगेरी शंकराचार्य मठ, महमूरगंज में शुक्रवार को धर्मसम्राट स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती ‘करपात्री’ जी महाराज का 119वां आविर्भाव महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम श्रीविद्या तत्त्वानुसंधान आश्रम के संस्थापक स्वामी महेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के तत्त्वावधान में हुआ।

rajeshswari

इस अवसर पर गौ-पूजन, गुरुपादुका अर्चन एवं चतुर्वेद वसंत पूजा के बाद ‘षोडश संस्कार का वैज्ञानिक पक्ष व महत्व’ विषय पर राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी की अध्यक्षता स्वामी महेश चैतन्य ब्रह्मचारी ने की। प्रो. राजाराम शुक्ल, प्रो. विनय कुमार पाण्डेय, प्रो. माधव जनार्दन रटाटे, ब्रह्मचारी दिव्य चैतन्य सहित कई विद्वानों ने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन वेदमूर्ति पं. पाण्डुरंग पुराणिक एवं डॉ. सिद्धदात्री भारद्वाज ने किया। इस दौरान संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों, विद्वानों और धर्मानुरागी लोगों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़े   बढ़ते जलस्तर से मणिकर्णिका घाट प्रभावित, ऊंचे स्थान पर होने लगा अंतिम संस्कार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *