एटा : देवर-भाभी के प्रेम संबंध का दुखद अंत, नहर में मिले दोनों के शव

एटा : देवर-भाभी के प्रेम संबंध का दुखद अंत, नहर में मिले दोनों के शव

कासगंज। कासगंज में देवर-भाभी के प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मनौटा गांव निवासी 29 वर्षीय कृष्णकांत और उसकी 24 वर्षीय भाभी प्रियंका के शव हजारा नहर में मिले। दोनों ने आठ सितंबर की सुबह नदरई पुल के पास नहर में छलांग लगाई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद स्वजन को सौंप दिया।

rajeshswari

बताया गया कि सात सितंबर को प्रियंका अपनी बेटी को पानीपत स्थित घर पर छोड़कर देवर कृष्णकांत के साथ चली आई थी। दोनों दिल्ली होते हुए कासगंज पहुंचे और नदरई पुल के पास पहुंचे। अगले दिन सुबह करीब चार बजे दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। नहर किनारे प्रियंका का पर्स मिला, जिसमें पांच हजार रुपये और श्रृंगार का सामान था। इसके अलावा कृष्णकांत का पर्स भी बरामद हुआ था। सामान मिलने के बाद परिजनों और पुलिस ने दोनों के नहर में डूबने की आशंका जताई थी।

पुलिस के अनुसार, नहर में छलांग लगाने से पहले कृष्णकांत ने अपने भाई पंकज को फोन कर कहा था कि वह और प्रियंका अब नहीं जिएंगे। इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चला। परिजनों की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी और गोताखोर लगातार नहर में दोनों की तलाश कर रहे थे। गुरुवार को दोनों के शव बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक कृष्णकांत पंकज के साथ रहकर गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था। दोनों के बीच करीब चार वर्ष से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। प्रियंका के पति पंकज को भी दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद कृष्णकांत को वापस घर भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़े   अंधविश्वास का जाल फैलाकर लोगों की पिटाई का आरोप

शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया और बाद में दोनों शव स्वजन के सुपुर्द कर दिए। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि नहर में डूबे देवर-भाभी के शव बरामद हुए हैं। वहीं इंस्पेक्टर जगदीश सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया दोनों के प्रेम संबंध के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *