शामली : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर

शामली : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर

90 मुकदमों में था वांछित; एक सिपाही घायल


शामली  (जनवार्ता)। जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दिल्ली के ओखला इलाके का 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी रिहान (रिहान अंसारी) मारा गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

rajeshswari

मुठभेड़ झिंझाना से कसेरवा जाने वाले मार्ग (यमुना नहर के पास) पर रात करीब 12:30 बजे हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिहान और उसके एक साथी ने कुछ घंटे पहले एक युवक (राहुल) से बाइक पर लूट की थी। लूट की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और बदमाशों को घेर लिया। सरेंडर करने के बजाय बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें शामली कोतवाली के सिपाही सुमित बैसला घायल हो गए। 

रिहान पर दिल्ली, गाजियाबाद, बागपत, शामली सहित एनसीआर क्षेत्र में कुल 90 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें ज्यादातर लूट, डकैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। उसके पास से एक इटली निर्मित पिस्तौल, एक देसी कट्टा और बाइक बरामद हुई। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

इसे भी पढ़े   अमेर‍िका में फेड र‍िजर्व ने ब्‍याज दर में कोई बदलाव नहीं क‍िया,भारत में क्‍या होगा असर?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *