बंद फ्लैट में लगी भीषण आग

बंद फ्लैट में लगी भीषण आग

शादी की तैयारियों का सामान समेत चार लाख की संपत्ति राख

वाराणसी (जनवार्ता)। पहड़िया स्थित अशोक बिहार कॉलोनी फेज-1 में एटीएस कार्यालय के सामने बुधवार दोपहर एक बंद फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग से एसी, टीवी, फ्रिज, पंखे सहित करीब चार लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज निवासी राज किशोर सिंह अपने परिवार के साथ अशोक बिहार कॉलोनी फेज-1 के तीन मंजिला फ्लैट में रहते हैं। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए थे और घर में ताला बंद था। सुबह करीब 11 बजे फ्लैट से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल विभाग और परिजनों को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

फ्लैट मालिक राज किशोर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी नैना की नवंबर में शादी तय है और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए खरीदा गया सामान भी आग की भेंट चढ़ गया, जिससे परिवार को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के लिए राजामौली की बड़ी रणनीति,
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *