फूलपुर : हत्या मामले में फरार चल रहे दो और आरोपी गिरफ्तार

फूलपुर : हत्या मामले में फरार चल रहे दो और आरोपी गिरफ्तार

फूलपुर पुलिस को मिली सफलता

वाराणसी (जनवार्ता)। फूलपुर पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्तों को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर बेलवा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को थाना फूलपुर क्षेत्र के ग्राम बरजी में भोथू यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव (50) के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल भोथू यादव को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर थाना फूलपुर में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों अनीश यादव, धर्मराज यादव, सत्यनारायण यादव और नन्हेलाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था। विवेचना के दौरान मामले में पंकज पटेल उर्फ देवा तथा अर्पित यादव की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

बुधवार को गठित पुलिस टीम ने बेलवा अंडरपास के पास से पंकज पटेल उर्फ देवा (20), निवासी बरजी, थाना फूलपुर तथा अर्पित यादव (22), निवासी चक वासुदेवपुर (गोराड़ीह), थाना चौबेपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

इसे भी पढ़े   हाट परिसर में खुले में फेंके जा रहे मांस-मछली के अवशेष, दुर्गंध से लोग परेशान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *