जलकर और सीवरकर में छूट की अवधि 31तक बढ़ी

जलकर और सीवरकर में छूट की अवधि 31तक बढ़ी

ऑनलाइन भुगतान पर मिलेगी 12 प्रतिशत की रियायत

वाराणसी (जनवार्ता)। नगर निगम वाराणसी ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए गृहकर, जलकर और सीवरकर में दी जा रही छूट की समय-सीमा 15 जुलाई से बढ़ाकर अब 31 जुलाई 2026 तक कर दी है। यह निर्णय स्थानीय नागरिकों के अनुरोध पर महापौर अशोक कुमार तिवारी तथा पार्षदों द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से लिया गया।

rajeshswari

नगर निगम के अनुसार, पहले कर में छूट प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे भवन स्वामी थे जो विभिन्न कारणों से निर्धारित समय तक संपत्तिकर जमा नहीं कर सके। समय-सीमा बढ़ने से अब लाखों करदाताओं को राहत मिलेगी।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि कार्यकारिणी की संस्तुति के आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में सात मई से कर जमा करने वाले लगभग 2.33 लाख भवन स्वामियों को गृहकर, जलकर और सीवरकर के भुगतान पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑनलाइन माध्यम से कर जमा करने वाले नागरिकों को 2 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस प्रकार ऑनलाइन भुगतान करने पर कुल 12 प्रतिशत की रियायत का लाभ प्राप्त होगा।

नगर निगम ने कर भुगतान की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए व्हाट्सऐप चैटबॉट सुविधा भी उपलब्ध कराई है। भवन स्वामी निगम के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर 86018 72601 पर “Hi” भेजकर अपना डिजिटल कर बिल प्राप्त कर सकते हैं और वहीं से सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।

नगर निगम ने सभी भवन स्वामियों से अपील की है कि वे 31 जुलाई से पहले कर जमा कर निर्धारित छूट का लाभ उठाएं और डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दें।

इसे भी पढ़े   दूसरी शादी के बाद पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *