मोबाइल की बैटरी फटी, टला हादसा

मोबाइल की बैटरी फटी, टला हादसा

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र के विजया नगर मार्केट स्थित एक मोबाइल एसेसरीज की दुकान में बुधवार को मोबाइल फोन की बैटरी अचानक फूलने के बाद उसमें से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। घटना से दुकान में अफरातफरी मच गई, लेकिन दुकानदार की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, अजित नामक ग्राहक मोबाइल की तकनीकी खराबी दिखाने के लिए दुकान पर पहुंचा था। उसने फोन काउंटर पर रखा ही था कि बैटरी फूलने लगी और कुछ ही क्षणों में धुआं व लपटें निकलने लगीं। धुएं से पूरी दुकान भर गई, जिससे ग्राहक घबरा गए।

rajeshswari


दुकानदार ने तत्काल सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में बैटरी की तकनीकी खराबी को घटना का कारण माना गया है।


फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने मोबाइल की बैटरी में गर्मी, फूलने या अन्य गड़बड़ी के संकेत मिलने पर उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर विशेषज्ञ से जांच कराने की सलाह दी।

इसे भी पढ़े   विंढमगंज में नेटवर्क समस्या से जनजीवन ठप, उपभोक्ता बेहाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *