हार्डवेयर, प्लाईवुड, इलेक्ट्रिकल सामान से लेकर फ्रिज तक उचित कीमत पर उपलब्ध

हार्डवेयर, प्लाईवुड, इलेक्ट्रिकल सामान से लेकर फ्रिज तक उचित कीमत पर उपलब्ध

वाराणसी (जनवार्ता) । बीरापट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास यूनियन बैंक के ठीक बगल में बुधवार को श्री बुढउं बाबा इंटरप्राइजेज का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर लोगों ने संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rajeshswari

श्री बुढउं बाबा इंटरप्राइजेज पर ग्राहकों को हार्डवेयर की सभी प्रकार की सामग्री, प्लाईवुड, विद्युत उपकरण, फ्रिज सहित विभिन्न प्रकार के घरेलू उपयोग के सामान उचित दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतिष्ठान के संचालक आशीष पटेल ने बताया कि ग्राहकों को उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रतिष्ठान पर पहुंचकर अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी करने की अपील की। सामान एवं अन्य जानकारी के लिए आशीष पटेल से संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर अमरनाथ पटेल, आशीष पटेल, उमेश कन्नौजिया, मेवा चौहान, छोटू पटेल, लल्लन पटेल, विकास मौर्य, हेमंत कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   पशुपतेश्वर महादेव मंदिर का विशाल भंडारा संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *