बाबतपुर : डीसीएम ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

बाबतपुर : डीसीएम ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

वाराणसी । बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्थित एक होटल के समीप हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

rajeshswari

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   राजातालाब : संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी जनता की फरियादें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *