बरेका : कलाकार सुधाकर मणि को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता’ का पुरस्कार

बरेका : कलाकार सुधाकर मणि को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता’ का पुरस्कार

वाराणसी (जनवार्ता)  । रेल मंत्रालय के तत्वावधान में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडीका), रायबरेली में आयोजित अखिल रेल हिन्दी नाट्योत्सव-2025 में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी के नाट्य दल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींच लिया। 

rajeshswari

बरेका नाट्य दल ने सामाजिक संदेश वाली नाटक “ऑक्टोपस” की मंचन किया, जिसने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक की सशक्त कहानी, प्रभावशाली अभिनय और मंच व्यवस्था की सराहना करते हुए दर्शकों ने खूब तालियाँ बजाईं। 

नाटक का मंचन दल प्रबंधक सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में और  मुकेश कुमार दुबे के निर्देशन में किया गया। 

प्रतियोगिता में बरेका के वरिष्ठ कलाकार  सुधाकर मणि को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए “सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता” का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। यह बरेका नाट्य दल के लिए गौरवपूर्ण पल रहा। 

इस अवसर पर आरेडीका के महाप्रबंधक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नाट्योत्सव में भारतीय रेल की 20 विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे एवं उत्पादन इकाइयों की टीमों ने भाग लिया। 

बरेका नाट्य दल के अन्य कलाकारों बहादुर प्रताप, नीरज कुमार, अशोक कुमार राकेश, नंदलाल निषाद, अभिषेक सिंह, अविनाश सिंह, मृतुंजय कुमार, ओमप्रकाश, विष्णु मिश्रा, रवि प्रजापति, अनुज कुमार गुप्ता, रतन कुमार, आनंद कुमार राय एवं आलोक सिंह ने भी अपनी बेहतरीन अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

बरेका परिवार ने इस उपलब्धि पर नाट्य दल एवं पुरस्कार विजेता कलाकार श्री सुधाकर मणि को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

यह सफलता बरेका की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊँचाई प्रदान करती है और रेलवे कर्मचारियों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत करती है।

इसे भी पढ़े   तुर्किए में भूकंप का जिक्र कर पीएम मोदी हुए इमोशनल,बोले-हर संभव मदद करेंगे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *