दुकान के सामने खड़ी मैजिक वाहन से बैटरी चोरी

दुकान के सामने खड़ी मैजिक वाहन से बैटरी चोरी

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी

वाराणसी (जनवार्ता) । रोहनिया थाना के मोहन सराय पुलिस चौकी क्षेत्र के अदलपुरा मार्ग पर स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी (बिल्डिंग मटेरियल) की दुकान के ठीक सामने पार्क की गई मैजिक वाहन की बैटरी चोरों ने उड़ा ली। बुधवार सुबह जब वाहन चालक ने गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की तो बैटरी गायब मिली, जिससे गाड़ी स्टार्ट नहीं हो पाई। 

rajeshswari

वाहन मालिक विनोद गुप्ता ने बताया कि घटना रात में हुई, जब दुकान बंद थी। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात चोरों की हरकतें साफ कैद हुई हैं। चोरों ने चुपके से वाहन के नीचे से बैटरी निकालकर ले गए। विनोद गुप्ता ने तत्काल मोहन सराय पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 

रोहनिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि यह चोरी का सिलसिला हो सकता है, क्योंकि इलाके में हाल ही में वाहनों से बैटरी चोरी की कुछ अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों को रात में सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और जहां संभव हो, बैटरी को लॉक या सुरक्षित रखें। जांच जारी है, जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   RBI ने ब्याज दरें 0.50% बढ़ाईं:20 साल वाले 30 लाख के होम लोन की EMI करीब 900 रु.ज्यादा होगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *