बरेका संगीत दल ने बाँसुरी वादन में जीता तृतीय स्थान

बरेका संगीत दल ने बाँसुरी वादन में जीता तृतीय स्थान

वाराणसी  (जनवार्ता): बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के संगीत दल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में 2 एवं 3 फरवरी को आयोजित अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता (संगीत)-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बरेका के बाँसुरी वादक रवि प्रजापति ने सुगम वादन श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

rajeshswari

सुशील त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में बरेका संगीत दल ने विभिन्न प्रस्तुतियों से श्रोताओं और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दल में विष्णु मिश्रा, राघवेंद्र कुमार नारायण, रवि प्रजापति, अंकित मिश्रा एवं अभिषेक सिंह ने सक्रिय भागीदारी की। संगतकारों आनंद कुमार मिश्रा (तबला) एवं शशांक उपाध्याय (हारमोनियम/सिंथेसाइज़र) की उत्कृष्ट संगत ने प्रस्तुतियों को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

इस उपलब्धि से बरेका की सांस्कृतिक उपस्थिति मजबूत हुई है तथा रेल परिवार की छिपी कलात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। बरेका महाप्रबंधक सोमेश कुमार ने संपूर्ण संगीत दल को हार्दिक बधाई दी है तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

यह सफलता बरेका के कर्मचारियों की बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है, जो तकनीकी कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े   दालमंडी चौड़ीकरण विवाद तेज: व्यापारी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *