बीएचयू अस्पताल को नए एमएस और ट्रॉमा इंचार्ज मिले

बीएचयू अस्पताल को नए एमएस और ट्रॉमा इंचार्ज मिले

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदरलाल अस्पताल में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सर्जरी विभाग के प्रो. पुनीत को अस्पताल का नया चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) नियुक्त किया गया है, जबकि प्रो. अजीत सिंह को ट्रॉमा सेंटर का नया इंचार्ज बनाया गया है।

rajeshswari


दोनों पदों पर नियुक्ति की घोषणा सोमवार को कार्यकारी परिषद (एक्जीक्यूटिव काउंसिल) की बैठक के बाद की गई। एमएस और ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज के चयन के लिए आठ जुलाई को साक्षात्कार हुए थे। एमएस पद के लिए 18 वरिष्ठ चिकित्सकों ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिषद की मंजूरी के उपरांत दोनों अधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की गई। नई नियुक्तियों से अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   BHU ट्रॉमा सेंटर में गलत मरीज पर लगा था चीरा,जांच में 14 दोषी,संस्थान ने मानी लापरवाही
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *