प्राइवेट फोटो से टूटी शादी, युवती ने एसिड पीकर दी जान

प्राइवेट फोटो से टूटी शादी, युवती ने एसिड पीकर दी जान

वाराणसी (जनवार्ता)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर प्राइवेट फोटो-वीडियो सार्वजनिक किए जाने और शादी टूटने से आहत होकर एसिड पी लिया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, युवती की शादी भदोही के एक युवक से तय हुई थी और अगले महीने विवाह होना था। आरोप है कि चोलापुर के राजापुर निवासी गोपी उर्फ कारू ने युवती के निजी फोटो और वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए, जिसके बाद रिश्ता टूट गया।


परिजनों का कहना है कि आरोपी और युवती के बीच पहले प्रेम संबंध थे। शादी तय होने के बाद युवती ने उससे दूरी बना ली थी। इसी से नाराज होकर आरोपी ने मंगेतर को फोन कर शादी न करने का दबाव बनाया और निजी फोटो-वीडियो रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दी।


परिजनों के मुताबिक, युवती ने आरोपी से कई बार फोटो-वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई, लेकिन वह नहीं माना। लगातार मानसिक तनाव के बीच रविवार शाम उसने घर में रखा एसिड पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   मांडवी तालाब पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया श्रमदान व पौधारोपण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *