नगर निगम ने जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण

नगर निगम ने जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण

जलभराव से राहत के लिए रात में भी होगी नालों की सफाई

वाराणसी (जनवार्ता)। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने जल निकासी व्यवस्था तेज कर दी है। रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने विवेकानन्दपुरम कॉलोनी (सुसुवाही), गिरी नगर कॉलोनी (बिरदोपुर) और साकेत नगर (महमूरगंज) का निरीक्षण किया।

rajeshswari


निरीक्षण के दौरान नालों और नालियों के मुहाने पर बारिश के पानी के साथ बहकर आए प्लास्टिक व अन्य कचरे के कारण जल निकासी प्रभावित मिली। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को फ्लोटिंग मैटेरियल तत्काल हटाने और जरूरत पड़ने पर रात में भी विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।


गिरी नगर में जलभराव को देखते हुए जलकल विभाग को रात में नाले की विशेष सफाई कराने और स्वास्थ्य विभाग को नालियों की मुकम्मल सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं, सुसुवाही में जल निकासी की गति बढ़ाने के लिए तत्काल एक अतिरिक्त पंप लगाने का निर्देश दिया। नगर निगम के पंपों से जल निकासी का काम लगातार जारी है।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद सुरेश पटेल, जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनूप सिंह समेत नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   इटावा : घने कोहरे के चलते दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *