नितिन नवीन से मिले भाजपा नेता अम्बरीश सिंह भोला

नितिन नवीन से मिले भाजपा नेता अम्बरीश सिंह भोला

पूर्वांचल में सियासी चर्चाएं तेज

वाराणसी। भाजपा नेता अम्बरीश सिंह भोला ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

rajeshswari

राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी संगठन में संभावित जिम्मेदारी से लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक भूमिका तक को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मुलाकात के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अम्बरीश सिंह भोला और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की इस मुलाकात के बाद पूर्वांचल की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। फिलहाल, पार्टी की ओर से किसी नई जिम्मेदारी या विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अब राजनीतिक गलियारों की नजर इस बात पर टिकी है कि इस मुलाकात के बाद भाजपा की राजनीति में अम्बरीश सिंह भोला की भूमिका को लेकर कोई नया संकेत सामने आता है या नहीं।

इसे भी पढ़े   कार बैक करते समय हादसा, वृद्ध महिला की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *