नोएडा सेक्टर-39 में वेलेंटाइन डे पर कार में मिले युवक-युवती के गोली लगे शव

नोएडा सेक्टर-39 में वेलेंटाइन डे पर कार में मिले युवक-युवती के गोली लगे शव

पुलिस जांच में जुटी

नोएडा (जनवार्ता) । सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में शनिवार को वेलेंटाइन डे के दिन  एक कार के अंदर एक युवक और एक युवती के शव मिले। दोनों शवों पर गोली के निशान थे और वे खून से लथपथ पड़े थे। युवक के हाथ में पिस्तौल भी बरामद हुई, जिससे पूरे इलाके में भारी सनसनी फैल गई है।

rajeshswari

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पिस्तौल जब्त कर ली गई है तथा फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली, यानी यह मर्डर-कम-सुसाइड का मामला हो सकता है। हालांकि, पुलिस इसे सभी संभावित कोणों से जांच रही है, जिसमें सुसाइड, मर्डर या कोई अन्य वजह भी शामिल है और कोई भी पहलू नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।

अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनकी उम्र, आपसी संबंध या घटना के पीछे का सटीक कारण सामने नहीं आया है। पुलिस शवों की पहचान, परिवार से संपर्क और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जांच तेजी से चल रही है ताकि सच्चाई जल्द सामने आ सके और इलाके में फैली अफवाहों पर रोक लगाई जा सके।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *