कैरम लीग : अश्विनी-शिवदयाल की जोड़ी सेमीफाइनल में

कैरम लीग : अश्विनी-शिवदयाल की जोड़ी सेमीफाइनल में

वाराणसी (जनवार्ता) । वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में चल रही पांचवीं स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता के छठवें दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के एकल और युगल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

rajeshswari

महिला युगल वर्ग में हरियाली सिंह और अंजली गुप्ता की जोड़ी ने जागृति सोनी और काव्या सेठ की जोड़ी को 25-6, 25-5 से हराकर दूसरे स्थान की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत की। वहीं पुरुष युगल वर्ग में अश्विनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव की अनुभवी जोड़ी ने कृष्ण दयाल यादव और गौरव गुप्ता की युवा जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 17-13, 22-25 और 15-7 से पराजित किया। इस जीत के साथ अश्विनी-शिवदयाल की जोड़ी अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहते हुए सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई।

पुरुष एकल लीग मुकाबलों में अभिषेक विश्वकर्मा ने दिव्यांश सिंह को 25-8, 25-6 से हराया। कृष्ण दयाल यादव ने अशोक सिंह को 25-9, 25-7 से तथा प्रियांशु यादव ने सूरज प्रसाद को 25-5, 25-7 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए।

प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय निर्णायक एवं प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा तथा आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाला की देखरेख में हुआ। मैचों में अंपायर की भूमिका अभिषेक, विनोद यादव, हर्षित केसरी, प्रसाद सोनी, निशांत सिंह, गौरव गुप्ता, प्रियांशु यादव और जागृति सोनी ने निभाई।

इसे भी पढ़े   Dussehra 2023: यहां 3 पीढ़ियों से बनाया जा रहा रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ का पुतला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *