तालाब में डूबकर युवक की मौत, भैंस निकालने उतरा था पानी में

तालाब में डूबकर युवक की मौत, भैंस निकालने उतरा था पानी में

सोनभद्र (जनवार्ता)! चुर्क चौकी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी भैंस को निकालने के लिए तालाब में उतरा था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क चौकी अंतर्गत एक युवक सुबह अपनी भैंस को लेकर तालाब की ओर गया था। इसी दौरान भैंस को निकालने के प्रयास में वह स्वयं तालाब में उतर गया और गहराई का अंदाजा न होने के कारण पानी में डूबने लगा। युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए तालाब में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चुर्क चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़े   मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *