काशी विश्वनाथ मंदिर में  फिर ठगी का खेल बेनकाब

काशी विश्वनाथ मंदिर में  फिर ठगी का खेल बेनकाब

सुगम दर्शन के नाम पर आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

वाराणसी (जनवार्ता)  । काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। रविवार को चौक थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग मंदिर के गेट के आसपास श्रद्धालुओं को रोककर पैसे ऐंठते थे और जल्दी-सुगम दर्शन का झांसा देकर उन्हें ठग रहे थे।

rajeshswari

पुलिस को कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मंदिर परिसर में कुछ लोग दर्शनार्थियों से दुर्व्यवहार करते हुए अवैध वसूली कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने मंदिर गेट के पास छापेमारी की और इन आठों को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुरलीधर पाण्डेय, रितेश पाण्डेय, राम बाबू पांडेय, विजय तिवारी, हर्ष पांडेय, काजू पांडेय, विनायक पांडेय और आकाश पांडेय शामिल हैं। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि बाबा विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। पहले भी कई बार ऐसी कार्रवाइयां हो चुकी हैं और अब यह अभियान और तेज किया जाएगा ताकि हर भक्त बिना किसी परेशानी या ठगी के चिंतामुक्त होकर दर्शन कर सके।

श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि सुगम दर्शन या स्पेशल एंट्री के लिए केवल मंदिर की आधिकारिक व्यवस्था और टिकट काउंटर का ही उपयोग करें। कोई भी व्यक्ति या दलाल पैसे मांगता है या लालच देता है तो तुरंत पुलिस या मंदिर प्रशासन को सूचित करें। आस्था की इस पवित्र जगह पर ठगी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: पुलिस कमिश्नर ने ‘अपना घर आश्रम’ में प्रभुजनों संग मनाई दीपावली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *