चेतगंज : पत्नी को पीट रहा युवक अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

चेतगंज : पत्नी को पीट रहा युवक अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। चेतगंज थाना क्षेत्र के नाटी इमली इलाके में बुधवार को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। पति द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना मिलने पर चेतगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला की जान बचाते हुए आरोपी युवक को अवैध पिस्टल के साथ हिरासत में ले लिया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, एक महिला ने थाना प्रभारी चेतगंज वी.के. शुक्ला को फोन कर बताया कि उसका पति उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहा है और जान का खतरा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वी.के. शुक्ला, नाटी इमली चौकी प्रभारी संदीप सिंह के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने महिला के साथ मारपीट कर रहे युवक को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस का मानना है कि समय रहते हस्तक्षेप नहीं होता तो आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता था।

चेतगंज पुलिस ने आरोपी को अवैध पिस्टल सहित हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल किया 501 पौधों का रोपण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *