मुख्यमंत्री ने की विकास परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की विकास परियोजनाओं की समीक्षा

वाराणसी (जनवार्ता) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे, जहां उन्होंने विकास, संगठन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां कीं।

rajeshswari

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में भाजपा के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में काशी क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति, संगठनात्मक तैयारियों और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। यह बैठक आगामी कार्यक्रमों और प्रधानमंत्री के संभावित काशी दौरे की तैयारियों के लिहाज से भी खास मानी जा रही है।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने विश्व रिकॉर्ड लक्ष्य वाले वृहद पौधारोपण अभियान का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सहभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। यह अभियान (जिसमें डोमरी क्षेत्र में एक घंटे में लाखों पौधे रोपण का लक्ष्य है) काशी को ग्रीन सिटी बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में ही काशी की प्रमुख विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शाम को उन्होंने यूपी कालेज खेल मैदान में नवनिर्मित एस्ट्रो टर्फ मैदान का निरीक्षण किया, जो स्थानीय युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं प्रदान करेगा।

दिन के समापन पर मुख्यमंत्री कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किए। उनका रात्रि विश्राम काशी में ही रहा।

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़े   बरेका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *