भाजपा काशी कार्यालय में स्वच्छता अभियान

भाजपा काशी कार्यालय में स्वच्छता अभियान

वाराणसी (जनवार्ता) । भाजपा के काशी क्षेत्र कार्यालय (रोहनिया) में रविवार को पार्टी के ४६वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

rajeshswari

क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर को झाड़ू-पोंछा कर साफ किया। दिलीप पटेल ने खुद झाड़ू लगाकर फर्श साफ किया और पानी से धोया।

उन्होंने कहा, “भाजपा कार्यालय केवल दफ्तर नहीं, बल्कि संस्कार की पाठशाला और मंदिर के समान है। कल ६ अप्रैल को यहीं स्थापना दिवस मनाया जाएगा। आज हमने इसके प्रांगण को स्वच्छता से निखारा है।”

स्वच्छता कार्य में जिला अध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्र मंत्री राजेश राजभर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, प्रकाश शुक्ला, डॉ. जे.पी. दुबे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह अभियान कल होने वाले स्थापना दिवस समारोह की तैयारी का हिस्सा है, जिसमें पूरे काशी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इसे भी पढ़े   बाइक टकराने के विवाद में नशे में धुत बदमाशों ने  ली 10वीं कक्षा के छात्र की जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *