मणिकर्णिका घाट पर चला स्वच्छता अभियान, 500 किलो कचरा हटाया

मणिकर्णिका घाट पर चला स्वच्छता अभियान, 500 किलो कचरा हटाया

वाराणसी (जनवार्ता) । पुरुषोत्तम मास के शुभारंभ पर सोमवार को मणिकर्णिका घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘नमामि गंगे’ और नगर निगम की संयुक्त टीमों ने पंचकोशी यात्रियों और श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े गए पुराने वस्त्र, प्लास्टिक तथा अन्य कचरे को साफ कर गंगा तट को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान के दौरान मणिकर्णिका घाट और आसपास के घाटों से करीब 500 किलो कचरा एकत्र कर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया।
नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर गंगा में पुराने वस्त्र और पूजन सामग्री प्रवाहित करना पुण्य नहीं, बल्कि प्रदूषण है। उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई ही सच्ची पूजा है और पूजन सामग्री व वस्त्रों को नदी में बहाने के बजाय मंदिर में अर्पित करना चाहिए। साथ ही लोगों से घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।
अभियान में नगर निगम की कर्मचारी रीना, नीलम, सुनीता, मनोज समेत कई स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   Pitru Amavasya 2023: पितृ पक्ष के आखिरी दिन जरूर करें गंगा स्नान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *