ध्रुव त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर

ध्रुव त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में कभी बढ़त घट रही है तो कभी बढ़ रही है। इससे अंतिम परिणाम को लेकर असमंजस बना हुआ है।

rajeshswari


मतगणना के एक चरण में राजीव यादव की बढ़त घटकर महज 224 मतों पर आ गई थी। बाद में ध्रुव त्रिपाठी ने फिर बढ़त बना ली। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ध्रुव को 13,030 और राजीव को 12,129 मत मिले हैं। इस तरह ध्रुव 901 मतों से आगे चल रहे हैं।
अब तक 12 प्रत्याशी मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। करीब 10 हजार मतपत्रों की गिनती शेष होने से परिणाम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। मतगणना में तेजी लाने के लिए टेबल की संख्या एक से बढ़ाकर तीन कर दी गई है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में मतगणना जारी है।

इसे भी पढ़े   नाग पंचमी पर फलहारी बाबा अखाड़े में हुआ भव्य दंगल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *