पल्स पोलियो अभियान की प्रगति जानने के लिए सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

पल्स पोलियो अभियान की प्रगति जानने के लिए सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

वाराणसी (जनवार्ता) । मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार ने मंगलवार को हरहुआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार से पल्स पोलियो अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अभियान की रिपोर्ट की समीक्षा की।

rajeshswari

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। साथ ही ओटी, सेफ हाउस, ओपीडी और लैब का भी गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को पल्स पोलियो अभियान को पूरी गंभीरता और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। अभियान में छूटने वाले बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़े   अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 18 करोड़ की नगर निगम भूमि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *